Site icon Grand Gumber News

नक्सली मुठभेड़ में शहीद कोबरा जवान को अंतिम विदाई CM विष्णुदेव साय ने माना में दी श्रद्धांजलि, भावनगर भेजा गया पार्थिव शरीर

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए कोबरा बटालियन के वीर जवान सोलंकी मेहुल भाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। माना स्थित छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की 4वीं बटालियन परिसर में जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।मुख्यमंत्री साय ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमारे जांबाज जवान को श्रद्धांजलि देता हूं।

उनकी शहादत को पूरा देश सलाम करता है।शहीद के पार्थिव शरीर को अब उनके गृहग्राम गुजरात के भावनगर रवाना किया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षाबलों, प्रशासन और आम नागरिकों ने नम आंखों से विदाई दी।जवान की शहादत को लेकर पूरे राज्य में शोक की लहर है। सोशल मीडिया से लेकर गांव-शहरों तक लोगों ने उनकी वीरता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। सुरक्षाबलों का मनोबल और जनता का विश्वास उनके इस सर्वोच्च बलिदान से और भी मजबूत हुआ है।

Exit mobile version