Site icon Grand Gumber News

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से 3 अंतर्राज्यीय शातिर अपराधी गिरफ्तार,थाना रेंज साइबर टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता,उड़ीसा से गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ग्रहों को पकड़ने में बड़ी सफलता पाई है उड़ीसा से पकड़े गए तीनों व्यक्तियों ने बैंक खाते में फ्रॉड कर लोन लिया था जिस पर शिकायत होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी जॉनसंन एक्का को कॉल कर अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर क्लब अपडेट कराने के बहाने अपने बातों में उलझाकर ऑनलाईन KYC करने की प्रक्रिया बताकर प्रार्थी से बैकिंग जानकारी एवं ओटीपी प्राप्त कर प्रार्थी के बैंक खाता से लोन लेकर कुल छब्बीस लाख चौहत्तर हजार सात सौ एक रूपये की ठगी करने की लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना सकरी ने नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।जिसके बाद प्रार्थी के बैंक खाता संबंधित बैंक से बैंक स्टेटमेंट तथा सायबर अपराध पोर्टल में किये रिपोर्ट का ए.टी.आर. रिपोर्ट के आधार पर खाता धारको एवं मोबाईल धारकों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया, प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी उड़ीसा प्रांत के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर विशेष टीम उड़ीसा हेतु रवाना की गई, जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपनी टीम के साथ संदेही खाता धारक कृष्ण लूहा थाना उलूंडा उड़ीसा के स्टॉफ के सहयोग से आरोपी के पते पर जाकर तलाश किये। लेकिन पुलिस को देखकर उसने भागने एवं छुपने का प्रयास किया जिसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया, एवं साथ मे लेकर थाना उलूडा में लाकर पूछताछ किया गया,जिसके द्वारा अपने नालारोड़ राउलकेला एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को बैंक खाता में ऑनलाईन ज्ञल्ब् अपडेट कराने के नाम पर बैंकिंग जानकारी प्राप्त प्रार्थी के बैंक खाता अलग-अलग प्रकार का लोन लेकर लोन की राशि अपने बैंक खाता में हस्तांतरित कराकर रकम की ठगी कर उपयोग करना स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया। बीएनएस की विभिन्न धारा के तहत आरोपी कृष्णा लूहा और गुलेख कुम्हार निवासी दीपापल्ली थाना उलूंडा जिला सोनेपुर उड़ीसा और पंकज कुमार खैतान विवेकानंद पल्ली रेल्वे कॉलोनी प्लांट राउलकेला जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version