Site icon Grand Gumber News

नक्सल मुद्दे पर ननकी राम कंवर का बड़ा बयान,केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने नक्सल मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने नक्सलियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया था, लेकिन उस वक्त की केंद्र सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
कंवर ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार केंद्र से अतिरिक्त फोर्स और संसाधनों की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने न तो फोर्स भेजा और न ही कोई ठोस सहायता दी। इसके चलते राज्य सरकार के प्रयासों को पूरी तरह अमल में नहीं लाया जा सका। पूर्व गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि उस समय केंद्र सरकार के कुछ लोग नक्सलियों की परोक्ष रूप से मदद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सहयोग करता तो छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आज इतिहास बन चुका होता। कंवर के इस बयान से सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वह इस मुद्दे पर और खुलासे करेंगे, ताकि जनता को सच का पता चल सके।

Exit mobile version