
बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी उपलब्धि मिली है। जिले में 1 करोड़ 19 लाख के इनामी कुल 41 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में 12 महिलाएं और 29 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें PLGA बटालियन-1 के सक्रिय सदस्य, ACM, प्लाटून सदस्य, मिलिशिया कमांडर और जनताना सरकार के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, नक्सली नेता मांडवी हिड़मा के खात्मे के बाद सरेंडर की संख्या तेजी से बढ़ी है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पूना मार्गेम नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। सभी नक्सलियों को तत्काल 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। एसपी बीजापुर के मुताबिक, सुरक्षा बलों की रणनीति और विश्वास निर्माण की नीति का यह बड़ा परिणाम है।




