Site icon Grand Gumber News

नगपुरा में संस्कृति का महापर्व, बेलतरा महोत्सव का भव्य समापन लोक कलाकारों की प्रस्तुति और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

बिल्हा विकासखंड के नगपुरा में आयोजित तीन दिवसीय बेलतरा महोत्सव का रंगारंग समापन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और लोक संस्कृति, संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। महोत्सव ने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती दी।समापन समारोह में विधायक धरमजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बेलतरा महोत्सव स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम बना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की, जबकि स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर नगपुरा मेला स्थल में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया। समापन संध्या पर पद्मश्री अनुज शर्मा सहित लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं छत्तीसगढ़ी लोक कला के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश भी दिया गया।

Exit mobile version