Site icon Grand Gumber News

नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसवराजू एस और संचालक कुंदन कुमार सूडा की टीम द्वारा ‘नगर निगम बिलासपुर द्वारा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट’ के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण।

नगर निगम बिलासपुर द्वारा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसवराजू एस और संचालक श्री कुंदन कुमार सूडा की टीम को लेकर राजधानी से बिलासपुर पहुंचे। सुबह 7 बजे से निरीक्षण पर निकले विभाग के आला अधिकारी सबसे पहले कछार स्थित आरडीएफ प्लांट पहुंचे।

जहां उन्होंने घरों और शहर से एकत्रित किए जा रहे कचरों के प्रबंधन कार्यों को देखा। दो घंटे तक पूरे प्लांट का जायजा लेने के बाद सचिव बसवराजू एस ने ठेका कंपनी रामकी को सभी घरों से गीला और सूखा कचरा शत प्रतिशत अलग-अलग एकत्र कर रिसाइकल करने के निर्देश दिए तथा डोर टू डोर कलेक्शन सभी घरों से हो,इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version