बिलासपुर :- प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाली महिला सपना सराफ को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने दो महिलाओं से अलग-अलग 1.70-1.70 लाख रुपये लेकर फर्जी रसीद और नकली चाबी दी थी।जब पीड़ित महिलाएं आवास में रहने पहुंचीं तो पता चला कि उनके नाम पर कोई मकान आवंटित ही नहीं है। शिकायत पर नगर निगम ने जांच कराई और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडेय की टीम ने सपना सराफ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




