Site icon Grand Gumber News

नगर निगम और पुलिस प्रशासन कार्यवाही के बावजूद अनिल कबाड़ी द्वारा अवैध कबाड़ का कारोबार करने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ठिकाने को ध्वस्त कर कबाड़ जब्त किया।

कार्यवाही के बावजूद नगर निगम और पुलिस प्रशासन से बेखौफ होकर अनिल कबाड़ी की ओर से उसी स्थान पर फिर से अवैध कबाड़ का कारोबार किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली टीआई ने दलबल के साथ अवैध कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश देकर उसके ठिकाने को ना केवल ध्वस्त कर दिया बल्कि सड़क पर बिखरा पड़ा सारा कबाड़ को सिटी कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया।

सिटी कोतवाली थानेदार की माने तो फिलहाल मौके पर अनिल कबाड़ी नहीं मिला है जिसकी खोजबीन की जा रही है।उसके सामान के साथ-साथ उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही अगर अनिल कबाड़ी के द्वारा दोबारा फिर से कबाड़ी का अवैध कारोबार किया जाता है तो उसके विरुद्ध और ज्यादा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version