29.1 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

नगर निगम कमिश्नर का सख्त निर्देश—राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, साप्ताहिक होगी समीक्षा। करदाताओं को बड़ी राहत—ऑनलाइन पोर्टल और व्हाट्सएप चैटबॉट से घर बैठे टैक्स भुगतान की सुविधा।

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी जोन के राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में लगभग ढाई माह शेष रहने के मद्देनज़र उन्होंने स्पष्ट कहा कि शेष राजस्व की वसूली समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए, अन्यथा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विकास भवन स्थित दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निगम कमिश्नर ने एआरओ, आरआई और एआरआई के कार्यों की समीक्षा की। प्रत्येक आरआई के लिए साप्ताहिक लक्ष्य तय करने और हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुराने बकायों की वसूली और बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उनसे सख्ती से कर वसूली करने को कहा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरआई और एआरआई को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई।निगम कमिश्नर ने सभी राजस्व कर्मियों के लिए नए पहचान पत्र बनवाकर अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए। वहीं नागरिकों की सुविधा के लिए घर बैठे ऑनलाइन टैक्स भुगतान की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। करदाता निगम के पोर्टल के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स का सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं और रसीद पीडीएफ में प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए भी भुगतान और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles