Site icon Grand Gumber News

नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मोपका धान मंडी रोड पर शासकीय भूमि में बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की।

नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के साथ साथ इन दिनों बेजाकब्जा धारियों के खिलाफ भी अभियान चलाई जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मोपका धान मंडी रोड पर शासकीय भूमि में बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की।

भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मोपका धान मंडी स्थित शासकीय भूमि पर मनीष उबरानी द्वारा कब्जा करके बाउंड्रीवाल बना दिया गया है।जिसपर मौके पर पहुंचकर टीम ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर बने बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चला दिया।

Exit mobile version