Site icon Grand Gumber News

नगर निगम की अनदेखी, टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर अवैध व्यवसायिक परिसर का निर्माण जारी

पुराना बस स्टैंड से अग्रसेन चौक जाने वाले टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर नगर निगम की आंखों में धूल झोंक कर अवैध व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जा रहा है।इसकी शिकायत होने के बावजूद नगर निगम के अफसर इस ओर ध्यान नही दे रहे है।इसके चलते भी बुलन्द हौसलों के साथ रसुखदार निर्माण कर्ता द्वारा तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जबकि इसको लेकर पुराना बस स्टैंड निवासी श्याम कश्यप ने भी नगर निगम को शिकायत करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।फिर भी इस तरह निगम और जिला प्रशासन की इस ओर अनदेखी करना समझ से परे है।

निर्माण कर्ता एसपी पांडे पर आरोप है कि उसके द्वारा नगर निगम और जिला प्रशासन के नियम कायदों को ताक में रखकर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर राजा होटल के सामने खुद की निजी जमीन से ज्यादा शासकीय भूमि पर कब्जा करके अवैध व्यवसायिक परिसर का निर्माण करा रहा है।आसपास के व्यापारी और शिकायतकर्ता चाहते है कि ऐसे कब्जा धारी पर नगर निगम की ओर से सख्त कार्यवाही किया जाना चहिये।

Exit mobile version