Site icon Grand Gumber News

नगर निगम की कार्यवाही: शहर से सूरत बिगाड़ने वाले बैनर और बोर्ड की जब्ती।

स्मार्ट सिटी की सूरत को बिगाड़ने वाले बैनर और बोर्ड की जब्ती की गई, शहर में जगह-जगह बिना अनुमति के बैनर बोर्ड लगा दिए जाते हैं जिससे दुर्घटनाएं भी होती है और वहीं ट्रैफिक लाइट भी इससे दब जाते है, निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम अमला ने चौक चौराहे में लगे बोर्ड को निकालने की कार्यवाही की। बिना अनुमति के लगाए गए बैनर से निगम को भी राजस्व का नुकसान होता है, समय-समय पर इसकी शिकायत निगम में की जाती है कमिश्नर के निर्देश पर नियमित रूप से निगम बैनर पोस्टर के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगा। टैगोर चौक, गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, बस स्टैंड में लगे अवैध बैनर पोस्टर को निकाला गया और बिना अनुमति के बोर्ड लगाने वाले को नोटिस भी जारी किया गया है।

कार्यवाही में खास बात यह रही की बिल्डर के विशेष बैनर पर ही जप्ती की कार्यवाही की गई है जबकि शहर में अवैध रूप से बैनर पोस्टर की बाढ़ हैं, उसे नजरअंदाज करते हुए एक विशेष बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई समझ से परे है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों का कहना है की निगम अवैध बैनर पोस्टर लगाने वालों से वसूली करता है और जिन बोर्ड से उन्हें वसुली नहीं होती उस पर ही कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version