Site icon Grand Gumber News

नगर निगम की संपत्ति पर संकट: जोन 6 से काऊ कैचर चोरी, पुलिस जांच शुरू ,काऊ कैचर चोरी की घटना से नगर निगम में हड़कंप, जिम्मेदारों पर उठे सवाल ?…

बिलासपुर– नगर निगम की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जोन क्रमांक 6 से एक काऊ कैचर चोरी होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस काऊ कैचर को जोन कार्यालय से कुछ दूरी पर खुले में रखा गया था। पिछले एक महीने से इसका अता-पता नहीं है, जिसके बाद जोन कार्यालय द्वारा तोरवा थाना में इसकी विधिवत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।यह मामला सामने आने के बाद नगर निगम के प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। महापौर ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि नगर निगम की संपत्तियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात भी कही है।वहीं दूसरी ओर नगर निगम सभापति ने इस मामले को अलग दृष्टिकोण से देखा है। उनका कहना है कि नगर निगम द्वारा गणेश समितियों को प्रतिमा लाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिसके चलते इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। सभापति का इशारा है कि हो सकता है वाहन की जरूरत के कारण ही काऊ कैचर का उपयोग किया गया हो।फिलहाल पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। नगर निगम की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर अब सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Exit mobile version