Site icon Grand Gumber News

नगर निगम टाउन हॉल परिसर के उद्यान में जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला ने स्टाफ के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपण कर मनाया गया, इस अवसर पर जगह-जगह पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, समाज सेवी संस्थान, पर्यावरण प्रेमियों ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया। सभी निजी और सरकारी संस्थानों में पौधे रोप कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया, नगर निगम टाउन हॉल परिसर के उद्यान में जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला ने स्टाफ के साथ नीम के पौधे लगा वृक्षारोपण का संदेश दिया। इस अवसर पर निगम के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रकृति हमारी मां है प्रकृति संरक्षण से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को पौधे रोप कर इसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

Exit mobile version