Site icon Grand Gumber News

नगर निगम ने यातायात अव्यवस्था सुधारने के लिए देवकीनंदन चौक के पास लगे ठेले, दुकानों पर कार्यवाही की।

यातायात की अव्यवस्था से जूझ रहे बिलासपुर शहर को कुछ राहत मिलने की उम्मीद अब नज़र आ रही है। ज़िला प्रशासन द्वारा कोशिशें और कई तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं। जिससे शहर में अलग अलग जगहों पर होने वाली जाम की स्थिति से छुटकारा मिल पाए।

बीते कई दिनों से लगातार नगर निगम की कार्यवाही जारी है देवकीनंदन चौक के पास की दुकानों के सामान जो रोड के किनारे लगा दिये गये थे उन पर कार्यवाही कर जप्त कर लिया गया है शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम पुरी तरह प्रयास करती नजर आ रहीं है।

Exit mobile version