Site icon Grand Gumber News

नगर निगम ने शासकीय भूमियों पर अवैध निर्माण दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया।

60 वर्षो से शासकीय भूमि पर होटल चला रहा थे।

शहर में अब भी लोग शासकीय भूमि पर रहने के साथ उसपर कब्जा करके अपना व्यवसाय कर रहे है। इसमें गरीब से लेकर अमीर वर्ग के लोग भी शामिल है। जो खुद को शासन प्रशासन का खास बताते हुए ऐसे शासकीय भूमियों पर लंबे समय से अवैध कब्जा किये हुए है। हालांकि शिकायत पर नगर निगम की ओर से धीरे-धीरे कार्यवाही कर बेजा कब्जा भी हटाया जाता है। इसी तरह शिकायत पर नगर निगम का तोड़ू अमला ने तारबाहर एफसीआई गोदाम के पास वर्षो से अवैध रूप से कब्जा करके उसमें होटल बनाकर व्यापार कर रहे कब्जा धारी के दुकान पर बुलडोजर चलवाया।

हालांकि इस दौरान दुकानदार, उसके परिवार और निगम अमले के बीच खूब बहस भी हुई। दोनों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई हालांकि निगम के सामने किसी की एक नही चली और नगर निगम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया। हालांकि 60 वर्षो से होटल खोल कर अपना व्यापार चलाने वाले अतिक्रमणकारियों ने बताया कि उन्हें नगर निगम ने किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया था। हर दिन की तरह ये लोग शुक्रवार की सुबह होटल खोल कर अपना व्यापार कर रहे थे। तभी नगर निगम अमला बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गया और इनसे विवाद करते हुए होटल पर बुलडोजर चलवा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन से भी की है।

Exit mobile version