Site icon Grand Gumber News

नगर निगम प्रशासन द्वारा बारिश पूर्व नालों की सफाई करने का दावा, पर हाल बेहाल।

नगर निगम प्रशासन द्वारा बारिश पूर्व नालो की सफाई करने का दावा किया गया है लेकिन नालो का हाल बेहाल नजर आ रहा, ज़ोन कमिश्नर अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से नही कर पा रहे जिससे सफाई के अभाव में बारिश के गंदे पानी का बिलासपुर की सड़को और घरो में भर जाने का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के पूर्व नालियों की सफाई की जिम्मेदारी आठो ज़ोन के कमिश्नरों को दी गई है साथ ही उन्हें ये हिदायत भी दी गई है कि बारिश में सफाई के अभाव में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। इसका विशेष ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी गई है। बरसात पूर्व प्राथमिकता के आधार पर जवाली और गोकने नाले की सफाई और इसकी मॉनिटरिंग करने का जिम्मा भी जोन कमीशनरो को ही दिया गया है। इन तस्वीरों में आप आप खुद देखिए जोन कमिश्नर निगम आयुक्त के फरमान पर क्या और कितना अमल कर रहे है।

Exit mobile version