Site icon Grand Gumber News

नगर पालिका बोदरी में सफाई व्यवस्था पर किया जा रहा ध्यान केंद्रित, नगर पालिका अधिकारी खुद कर रही सफाई की मॉनिटरिंग

बोदरी नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भरने की समस्या और उसके निवारण की मांग की जा रही थी।कअब इस समस्या का समाधान निकला है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही नगर पालिका की सीएमओ भारती साहू मुख्य सड़क पर पहुंची और नाले की सफाई सुनिश्चित की। बोदरी नगर पालिका के मुख्य सड़क पर जेसीबी और मशीनों की मदद से नाले की सफाई कराई गई। बताया जा रहा है कि जब यह नाला बनाया गया था, तब इसके आसपास कुछ ही दुकानें संचालित थीं, इतने सालों मे व्यवसायियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसके असर से नाला पूरी तरह जाम हो गया। सफाई के दौरान मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर भी निकाले गए। बोदरी नगर पालिका अधिकारी भारती साहू का कहना है कि जल भराव से परेशान स्थानीय लोग और व्यापारियों की मांग पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराया जा रहा है।

नगर पालिका प्रतिनिधियों का कहना है कि यह लगातार प्रयासों का परिणाम है। नाले की सफाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब नगर में जल जमाव और रुकावट की समस्या नहीं होगी। प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि आने वाले समय में नगर की सफाई व्यवस्था और बेहतर की जाएगी। फिलहाल यह पहल स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर साबित हुई है, जिससे नगरवासियों को लंबे समय से परेशान करने वाली समस्या से निजात मिल सकेगी। इस तरह बोदरी नगर पालिका ने नगर की साफ-सफाई और जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने में अहम कदम उठाया है। नगर पालिका की इस पहल से न केवल जलभराव की समस्या में कमी आएगी, बल्कि नागरिकों को साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन की सुविधा भी मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में नियमित सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बोदरी नगर हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना रहे।

Exit mobile version