Site icon Grand Gumber News

नगर पालिका बोदरी में ACB की बड़ी कार्रवाई भवन नक्शा पास कराने के बदले रिश्वत लेते उप अभियंता का सहायक गिरफ्तार

नगर पालिका बोदरी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन नक्शा पास कराने के बदले रिश्वत लेते उप अभियंता के सहायक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत के बाद की गई।शिकायत मिलने पर ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही नगर पालिका कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।कार्रवाई के दौरान ACB ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद की और संबंधित फाइलें व अहम दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में एक बाबू सहित अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

Exit mobile version