34 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

नगर राजभाषा समिति की बैठक संपन्न, 4 सदस्य कार्यालयों को मिला सम्मान,महाप्रबंधक ने कहा- हिंदी का प्रयोग बढ़ाना सभी का संवैधानिक दायित्व…

बिलासपुर :- बिलासपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही बैठक महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में 49 केंद्रीय कार्यालयों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि शामिल हुए और गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित कार्यसूची पर चर्चा की गई।महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि हिंदी भारत की राजभाषा है, इसलिए शासकीय कार्यों में इसका अधिकाधिक प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने समिति को नराकास प्रोत्साहन सम्मान मिलने पर बधाई दी और सभी कार्यालयों से हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।बैठक में उपाध्यक्ष शिवशंकर लकड़ा ने हिंदी पखवाड़ा/माह उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया। वहीं उप निदेशक नरेंद्र सिंह मेहरा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर नगर की सभी इकाइयां राजभाषा कार्यान्वयन में सराहनीय योगदान दे रही हैं।इस अवसर पर चार सदस्य कार्यालयों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय कार्यालय श्रेणी में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को राजभाषा शील्ड और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय को राजभाषा ट्रॉफी दी गई। वहीं अन्य श्रेणी में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को राजभाषा शील्ड और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को राजभाषा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles