Site icon Grand Gumber News

नदी संरक्षण और वृक्षारोपण का अरपा अर्पण महा अभियान के तहत शहर से हटाए बैनर पोस्टर।

बैनर पोस्टर टांगने से वृक्ष को नुकसान पहुंचता है ऐसा नहीं करने की अपील कर युवाओं ने इसमे लगायी प्रचार सामाग्री निकाली. हरियाली को बढ़ावा देने नदी संरक्षण और वृक्षारोपण का अरपा अर्पण महा अभियान शहर मे कई साल हुए चलाया जा रहा है. संस्था के सदस्यों ने कहा कि बैनर लगाने के लिए लोग वृक्षो मे कील गाड़ने से भी बाज नहीं आते इससे तना सड़ने लगता है. शहर और आसपास सड़क किनारे ऊंचे पेड़ों को व्यवसायों और मार्केटिंग वालों ने प्रचार का साधन बना लिया है. सदस्यों ने इन्हें बैनर पोस्टर से मुक्त किया।

Exit mobile version