25.7 C
Bilāspur
Sunday, June 22, 2025
spot_img

नरमुंड मामला सुलझा: आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा मुक्तिधाम से तंत्र-मंत्र के लिए लाया था नरमुंड।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डॉग टीम की भी मदद ली।

आरोपी बिसाहू कुमार कौशिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

बिजौर स्थित गायत्री इन्क्लेव कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में अकलतरा से आयी गिट्टी के बीच एक मानव खोपड़ी मिलने के मामले को सरकंडा पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में तंत्र मंत्र के लिए मुक्तिधाम से नरमुंड लाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर रही है। दरअसल थाना सरकंडा अंतर्गत घटनास्थल बिजौर पर यहां गोबर बिनने वाली एक महिला की नजर मानव खोपड़ी पर पड़ी थी, जिसके लंबे बाल थे। पास ही में एक कुल्हाड़ी और कुछ कपड़े भी मिले थे। पुलिस को शंका थी कि किसी की हत्या कर उसके नर मुंड को फेंक दिया गया होगा। यह सर किसी महिला की होने की आशंका थी। पुलिस को यह भी आशंका थी कि जहां से गिट्टी लाई गई है, वहां यह हत्या की गई होगी।

पुलिस आसपास के सभी थानों से गुमशुदगी के मामले जुटा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डॉग टीम की भी मदद ली। लेकिन फिर रहस्य खुला तो बात कुछ और ही निकली। पता चला कि बिजौर में रहने वाला बिसाहू कौशिक 11 मार्च को अपने किसी परिचित व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मुक्तिधाम सरकंडा गया था। वहीं से वह तंत्र-मंत्र पूजा करने के नाम पर एक खोपड़ी उठा लाया था, जिसे घर नहीं ले जाकर उसने खाली प्लॉट में छुपा कर रख रहा था, इसी दौरान कुत्ते भोकने लगे तो उसने खोपड़ी को गमछे में लपेटकर गिट्टी के ढेर में दबा दिया, लेकिन सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला की नजर उस पर पड़ गई और बवाल हो गया।

बहरहाल नरमुंड मिलने के बाद एक बार फिर से पुलिस के लिए इस मामले की गुत्थी को सुलझाना बड़ी चुनौती थी, वहीं जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने इस बात पर राहत की सांस ली कि यह कोई हत्या का मामला नहीं है, हालांकि ऐसा करने वाले बिसाहू कुमार कौशिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles