Site icon Grand Gumber News

नर्मदा नगर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी, एफआईआर दर्ज।

पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर के मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। तोरवा क्षेत्र के बाद अब सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित नर्मदा नगर में मौजूद नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की खबर सामने आई है। मंदिर में मौजूद दान पेटी को लंबे समय से खोला नहीं गया था। मंदिर प्रबंधन ने विचार किया था कि इस बार 15 अगस्त के दिन दान पेटी खोली जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि दान पेटी में 10 से 12 हजार रुपए की रकम रही होगी। शुक्रवार सुबह लोगों ने दान पेटी का ताला टूटा हुआ पाया। दान पेटी में मौजूद रकम गायब थी। दान पेटी के अलावा नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर अर्पित रकम भी चोर चोरी कर ले गए थे। बताया जा रहा है की चोरी की यह घटना देर रात हुई है, जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version