27.3 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सपेरा ने छोड़ा सांप, तो सीधे जाकर शिवलिंग मे बैठा

सावन का महीना आमतौर पर हरियाली का होता है और सावन के चार सोमवार महादेव को समर्पित होते हैं ऐसे में शिव भक्त सावन के महीने में महादेव को जल अर्पित करने प्रसिद्ध मंदिरों के साथ सभी शिव मंदिरों में पहुंचते हैं और उन्हें जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ऐसे में कांकेर जिला के चारामा नगर के वार्ड क्र.12 स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास में अद्भुत नाजरा देखने को मिला, सोमवार को नगर के गली मुहल्ले में घूम रहे सपेरा आराम करने कर लिए नर्मदेश्वर महादेव मदिर में पहुचा। भक्तों के सर्प देखने की इच्छा जाहिर की।

जिसके बाद जब उस सपेरा ने अपने साथ रखे पिटारा का डक्कन खोला। सर्प रेंगते हुए सीधे शिवलिंग जाकर सवार हो गया। जिसे देखने के लिए देखते देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सर्प शिवलिंग ने 15 से 20 मिनट तक बैठा रहा। इस दरमियान शिवलिंग की पूजा का दौर चल रहा। कई भक्तगण डरे हुए रहे कई भक्त भगवान की लीला समझ रहे पूजा करते रहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भक्तो के बीच सावन के महीना में ऐसा दृश्य देखने से माहौल भक्तमय बना रहा। बाद मे पूजा कोई अर्चन न हो इसलिए सपेरा द्वारा सर्प शिवलिंग उतारकर पिटारा में डाला गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles