Site icon Grand Gumber News

नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश अनजान नंबरों से आते थे कॉल, पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी

मस्तूरी क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका यामिनी कोसले पचपेड़ी के लोहर्सी गांव की रहने वाली थी और संदीपनी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।बताया गया कि मंगलवार दोपहर वह सहेलियों से पहले हॉस्टल लौटी थी। शाम को रूममेट्स ने उसे पंखे से लटकता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।जांच में सामने आया कि यामिनी को कुछ दिनों से अनजान नंबरों से लगातार फोन कॉल आ रहे थे। हालांकि परिजनों ने इन नंबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने बताया कि सहेलियों से पूछताछ की जा रही है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version