Site icon Grand Gumber News

नवरात्रि आयोजन के लिए पुलिस ने दुर्गा पंडाल और गरबा आयोजकों को दिए दिशा निर्देश

आगामी नवरात्रि के मद्दे नजर जिला बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस द्वारा दुर्गा पंडाल अध्यक्ष और गरबा डांडिया आयोजकों की बैठक लेकर उन्हें शासन के दिशा निर्देश से अवगत कराया गया। सबसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई । पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शासन एवं हाई कोर्ट के गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया, जिन्हें कहा गया कि इस दौरान अभद्र, फूहड़ फिल्मी गानों और नृत्य का प्रदर्शन ना किया जाए। दुर्गा पंडाल सड़क के बीच न बनाने के निर्देश दिए गए। बिजली के कनेक्शन नियमानुसार और सुरक्षित ढंग से लेने कहा गया ।सभी पंडालो में पर्याप्त संख्या में सिक्योरिटी गार्ड और वॉलिंटियर्स की व्यवस्था करने की बात कही गई ।

आग से बचाव के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सभी पंडालो में सीसीटीवी लगाने कहा गया है। सभी आयोजनों में ध्वनि विस्तार यंत्रो के संबंध में दिशा निर्देश के पालन करने की बात कही गई है। भूल भुलैया जैसी झांकी बनाने से बचने कहा गया है। विसर्जन के दौरान भी शासन के निर्देश का पालन करने, तालाब के बीच में मूर्ति स्थापित न करने, डांडिया के दौरान फूहड़ता से बचने, अवांछित तत्वों के प्रवेश को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version