Site icon Grand Gumber News

नवरात्रि की धूम: चनिया चोली की बढ़ी मांग, किराये और बिक्री में इज़ाफा

हर ओर बस नवरात्रि की धूम है। मां को विराजित करने के लिए सुंदर एवं खूबसूरत पंडाल भी सज गए हैं। कई जगहों पर डांडिया एवं गरबा के आयोजन भी हो रहे हैं। गरबा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। खासतौर पर युवतियां गरबा को लेकर काफी उत्साहित हैं। गरबा में पहनने वाले पारंपरिक ड्रेस चनिया चोली की इस समय जमकर डिमांड है। इसी वजह से रंग बिरंगी एवं आकर्षित चनिया चोली की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में जगह-जगह चनिया चोली के दुकान सज गए हैं। एक दो साल की बच्चियों से लेकर युवती महिलाओं के लिए तरह-तरह के चनिया चोली बाजार में देखने को मिल रहे हैं। इन्हें किराए पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

बाजार में इनकी कीमत 400 से ₹600 प्रति दिन किराया में मिल रहा है। जिसमें चनिया चोली के साथ आकर्षक गहने भी दिए जा रहे हैं। चनिया चोली खरीदने वालों को हजार रुपए से शुरुआती रेट में चनिया चोली मिल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह चनिया चोली खासकर अहमदाबाद से लाया जाता है। ज्यादातर बिक्री मीडियम रेंज की चनिया चोली की हो रही है। इस बार चनिया चोली के डिजाइन में काफी विविधता देखने को मिली है। कढ़ाई के काम वाले चनिया चोली इस बार काफी पसंद किये जा रहे हैं। शहर में किराए पर चनिया चोली देने वाले आधा दर्जन से भी ज्यादा दुकान खुल गये है।

Exit mobile version