Site icon Grand Gumber News

नवरात्रि में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 61 स्काउट्स, गाइड्स और एनसीसी कैडेट्स को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित विजय पांडेय ने बच्चों को सराहा, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

नवरात्रि पर्व के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्था और पुलिस को सहयोग देने वाले 61 स्काउट्स, गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स और रेंजर्स को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से परिचय कर उनके सहयोग की सराहना की और उन्हें लगन से पढ़ाई कर समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।नैला अग्रसेन भवन के सामने नवरात्रि पर्व में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते थे। भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस की सक्रिय मदद की। उनके समर्पण से पंडाल और पार्किंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और पर्व शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एएसपी यातायात उदयन बेहार, स्काउट्स एंड गाइड्स जिला सचिव दीपक कुमार यादव, एनसीसी फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी, डीटीसी स्काउट पूरन लाल पटेल, और डीओसी गाइड श्वेता जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version