Site icon Grand Gumber News

नवरात्रि में महामाया मंदिर में सक्रिय पॉकेटमार महिला गिरफ्तार भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को बनाती थी निशाना

रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी करने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मंदिर परिसर में सक्रिय रहकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रही थी।जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि के चलते महामाया मंदिर रतनपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी महिला श्रद्धालुओं के बीच घुसकर उनके कीमती सामान पर हाथ साफ कर रही थी।मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध महिला की पहचान की। फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले भी दो पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है।पकड़ी गई महिला का नाम गौरी है, जो अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती की रहने वाली बताई जा रही है। रतनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि नवरात्रि जैसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे दर्शन के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Exit mobile version