Site icon Grand Gumber News

नवरात्रि में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले 79 व्यक्तियों को पुलिस ने किया सम्मानित गणमान्य नागरिक और युवाओं ने सुरक्षा और सुगमता बनी रहने में निभाई अहम भूमिका

नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सहयोग देने वाले कुल 79 व्यक्तियों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नैला अग्रसेन भवन और सुकली नेशनल हाईवे पर गणमान्य नागरिकों, युवाओं और अग्निवीर प्रशिक्षणरत युवकों ने पुलिस के साथ मिलकर दर्शनार्थियों की सुरक्षा और सड़क व्यवस्था सुनिश्चित की।

इसमें जांजगीर निवासी अनिल शर्मा, अनुराग शुक्ला, अभिषेक सिंह, राकेश बैसवार सहित अन्य नागरिक और 52 युवा, साथ ही ग्राम सुकली एवं पचेड़ा के ग्रामीण युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया। पुलिस ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

Exit mobile version