Site icon Grand Gumber News

नवरात्रि में रेलवे प्रशासन के दावे फेल,17 ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

नवरात्रि पर्व के दौरान रेलवे प्रशासन के दावे यात्रियों के लिए राहत देने में विफल रहे हैं। गीतांजलि, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी, अहमदाबाद, समरसता और हापा एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें 3 से 17 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे ने इन देरी का कारण दूसरे जोन से ट्रेनों का विलंब से आना बताया है।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाईं और अतिरिक्त कोच जोड़े, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई। कई स्पेशल ट्रेनें छोटे स्टेशनों पर नहीं रुक रही हैं, जिससे श्रद्धालु मजबूरन लोकल ट्रेनों में सफर कर रहे हैं और भीड़ अत्यधिक बढ़ गई है।सुबह और शाम के समय लोकल ट्रेनें इतनी भरी हुई हैं कि यात्रियों को दरवाजों पर लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। इस वजह से न केवल असुविधा बढ़ रही है बल्कि यात्रियों के लिए गंभीर सुरक्षा जोखिम भी उत्पन्न हो गया है।

Exit mobile version