Site icon Grand Gumber News

नवरात्र के पहले दिन बेलतरा विधायक ने निकली ध्वज यात्रा धर्मनगरी रतनपुर से शुरू हुई यात्रा बेलतरा विधानसभा में करेगी यात्रा

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की बहुप्रतीक्षित ध्वजा यात्रा धार्मिक नगरी रतनपुर से मां महामाया के आशीर्वाद के साथ शुरू हुई… रतनपुर स्थित गिरजाबंद हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद सुशांत शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ ये यात्रा शुरू की… लगभग 171 किलोमीटर लंबी यह यात्रा विधानसभा क्षेत्र के 51 गाँवों और 12 शहरी इलाकों से होकर गुज़रेगी… दरअसल बीते दिनों हुई कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” यात्रा के बाद इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है… हालांकि विधायक ने इसे पूरी तरह से गैर राजनीतिक धार्मिक यात्रा करार दिया है… विधायक ने नवरात्र के पहले दिन इस यात्रा की शुरुआत की है जिसके बाद विभिन्न पड़ाव को पार करती हुई यह पूरे विधानसभा में घूमेगी सोमवार को पहले दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए इसके बाद किया है बेलतरा के शहरी क्षेत्र में भी पहुंचेगी जहां यात्रा के उद्देश्य से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

Exit mobile version