30.4 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

नववर्ष में जांजगीर-चांपा पुलिस का कड़ा एक्शन, 5 दिन में 23 किलो गांजा जब्त, पुलिस आरक्षक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीते महज पांच दिनों के भीतर जिले में तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 23 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 73 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महासमुंद जिले में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है। थाना शिवरीनारायण पुलिस को 5 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से आरक्षक चंद्रशेखर साहू के कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी आरक्षक को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।इससे पहले भी पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए 1 जनवरी को शिवरीनारायण पुल चौक से 2 किलो 20 ग्राम गांजा और 2 जनवरी 2026 को बम्हनीडीह क्षेत्र से 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया था। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।जांजगीर-चांपा पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles