Site icon Grand Gumber News

नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही आयी सामने, मृतका के घर वालों ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार।

नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई। आपको बताते दे की बीते 19 अप्रैल को अंजली सूर्यवंशी ने अपने ससुराल सकरी थाना के अंतर्गत ग्राम पांड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद अंजली के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नवविवाहिता के पति सास-ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने नवविवाहिता के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन इस मामले मे बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया। इसी बीच बाकी आरोपी उच्च न्यायलय से अग्रिम जमानत ले लिये। मृतका के घर वालों की इसकी जानकारी लगी। तो वह बिलासपुर पहुंच उच्च अधिकारियों से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगा रहे है।

Exit mobile version