Site icon Grand Gumber News

नवापारा में करोड़ों की चोरी, ज्वेलर्स और वस्त्रालय बने निशाना, पुलिस की लापरवाही से नाराज व्यापारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर के प्रतिष्ठित कमलेश ज्वेलर्स और उत्तम चंद संतोष कुमार वस्त्रालय में देर रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने धावा बोला। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।चोरों ने बेसमेंट के रास्ते दुकानों में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोर लगभग 90 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और करीब 2 लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए।

चोरी की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। नगर के सराफा और वस्त्र व्यापारी एकजुट होकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले हथियारबंद नकाबपोश गिरोह द्वारा रेकी करते हुए वीडियो भी सामने आया था, इसके बावजूद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई।पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर नगरवासियों और व्यापारियों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version