26.2 C
Bilāspur
Thursday, March 19, 2026
spot_img

नवा रायपुर में साकार हो रहा सेवा का सपना श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल बना बच्चों की मुस्कान का केंद्र

नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सों का सम्मान किया और कहा कि यह अस्पताल केवल इलाज नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का मंदिर है। उन्होंने बताया कि अब तक 36 हजार से ज्यादा बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर यह संस्थान एक नई मिसाल बना चुका है।कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने इलाज करा चुके बच्चों व उनकी माताओं से मुलाकात की और उन्हें फल-मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यहां आने वाले बच्चों और उनके परिवारों के चेहरों पर जो सुकून और मुस्कान दिखती है, वह अस्पताल की निःस्वार्थ सेवा का प्रमाण है। श्री साव ने इस सेवा को “छत्तीसगढ़ की असली पहचान” बताया।अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने इस मौके पर बताया कि अब वाराणसी में भी सेवा केंद्र शुरू किया जा रहा है। साथ ही निःशुल्क नर्सिंग शिक्षा की पहल से समाज के सच्चे सेवक तैयार किए जा रहे हैं। पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles