Site icon Grand Gumber News

नवीन चौकी सिवनी में पुलिस–जनता संगोष्ठी आयोजित सीधा संवाद कर समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा

चौकी सिवनी परिसर में पुलिस–जनता मैत्री को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस–जनता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों से पुलिस अधिकारियों ने सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों पर चर्चा की।यह संगोष्ठी हाल ही में उद्घाटित नवीन सिवनी पुलिस चौकी के बाद आयोजित की गई, ताकि चौकी क्षेत्र के गांवों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित किया जा सके।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और एसडीओपी मरवाही डीएसपी दीपक मिश्रा की उपस्थिति में संवाद हुआ।अधिकारियों ने विजिबल पुलिसिंग और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर देते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पुलिस–जनता सहयोग को नई दिशा दी।

Exit mobile version