Site icon Grand Gumber News

नव वर्ष जश्न के दौरान चाकूबाजी तोरवा पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

नव वर्ष मनाने के दौरान तोरवा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बलबीर धु्रव को गिरफ्तार कर बीएनएस में गैर-जमानती अपराध पंजीबद्ध किया गया है।पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर की रात प्रार्थी अर्जित विश्वास अपने घर के पास नए साल का जश्न मना रहा था, तभी आरोपी बलबीर धु्रव अपने एक अन्य साथी के साथ विवाद करने लगा और पीठ में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तोरवा पुलिस ने आरोपी को 2 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Exit mobile version