Site icon Grand Gumber News

नव वर्ष पर बिलासपुर पुलिस की सख्ती रंग लाई,शहर रहा क्राइम फ्री और दुर्घटना मुक्त

नव वर्ष को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के उद्देश्य से 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक बिलासपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहले से ही विशेष अभियान चलाया गया, ताकि नए साल की शुरुआत कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हो सके।एसएसपी के नेतृत्व में मिशन सिक्योर सिटी के तहत शहर भर में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका।इस अभियान का असर साफ नजर आया। पुलिस की सक्रियता के चलते इस बार बिलासपुर न सिर्फ क्राइम फ्री रहा, बल्कि दुर्घटनाओं के मामलों में भी कमी दर्ज की गई। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक्सीडेंट का ग्राफ काफी नीचे आया है, जो पुलिस की सतर्कता का परिणाम है।एसएसपी ने शांतिपूर्ण नव वर्ष के लिए शहरवासियों, पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का आभार जताया।साथ ही उन्होंने मीडिया की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि खबरों के माध्यम से जागरूकता फैलाने से अपराधियों और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी बिलासपुर को क्राइम फ्री और दुर्घटना मुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Exit mobile version