Site icon Grand Gumber News

नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बिलासपुर के सभी थाना क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग

बिलासपुर: पुलिस लगातार नशे के खिलाफ भी अभियान चला रही है। नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बिलासपुर के सभी थाना क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर रात में बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहो तथा ग्रामीण थानों में सरप्राइज चेकिंग की गई।

ब्रेथ एनालाइजर मशीन की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान हुई। इस तरह से कुल 23 वाहनों को जप्त किया गया । यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में कुल 345 वाहनों पर कार्यवाही की गई । अपराध और अपराधियों पर अंकुश के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई थी। साथ ही इसका एक और उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना भी है। पुलिस ने नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है, जिससे की दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

Exit mobile version