Site icon Grand Gumber News

नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान बेलगहना में रैली, भोजपुरी टोल प्लाजा में प्रशिक्षण व स्वास्थ्य जांच

बिलासपुर जिले में पुलिस द्वारा जनजागरूकता के तहत नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। चेतना विरुद्ध नशा अभियान के अंतर्गत चौकी बेलगहना, थाना कोटा द्वारा ग्राम बेलगहना में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की सहभागिता से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नशे के दुष्परिणाम, साइबर क्राइम और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

वहीं सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा भोजपुरी टोल प्लाजा के समीप नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों के पालन, दुर्घटना से बचाव और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई।इसी क्रम में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक वाहन चालकों का बीपी, शुगर एवं नेत्र परीक्षण किया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत 31 जनवरी तक ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Exit mobile version