Site icon Grand Gumber News

नशीली कफ सिरप रैकेट का भंडाफोड़, झारखंड से एजेंसी संचालक गिरफ्तारदेवघर से चल रही थी अवैध सप्लाई, बिलासपुर में हो रही थी बिक्री

बिलासपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में झारखंड देवघर से मेडिकल एजेंसी संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवचेतन मेडिकल एजेंसी के नाम से सिरप सप्लाई कर रहा था। पहले से गिरफ्तार मुख्य सरगना टानू उर्फ भांचा महंत के नेटवर्क में आरोपी की संलिप्तता सामने आई थी।इस पूरे रैकेट में मुख्य आरोपी बिलासपुर के युवाओं के माध्यम से झारखंड से अवैध कफ सिरप मंगवाता था और शहर में घूम-घूमकर इसकी बिक्री कराता था। 9 मार्च को दो आरोपियों से 55 नग सिरप बरामद किए गए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार इस गिरोह की कड़ियाँ जोड़ रही थी और ईंड-टू-ईंड जांच में बैंक खातों और कॉल डिटेल से देवघर स्थित राज मेडिकल और एजेंसी का नाम सामने आया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने देवघर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी कृष्ण कुमार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन दस्तावेज़ों से उसकी पहचान उजागर हो गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस पूरे चैनल को तोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Exit mobile version