Site icon Grand Gumber News

नशीली टैबलेट तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी अभिमन्यु गुप्ता उर्फ मन्नू न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध रूप से नशीली टैबलेट की बिक्री करने वाले फरार आरोपी अभिमन्यु गुप्ता उर्फ मन्नू निवासी ग्राम अंगा पटेल पारा, थाना पटना जिला कोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले गिरफ्तार किए गए सोनू कश्यप को नशीली टैबलेट सप्लाई की थी और घटना के बाद से फरार था। सूचना मिलने पर जांजगीर/चौकी नैला पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तारी की गई।

Exit mobile version