Site icon Grand Gumber News

नशे के कारोबारियों पर शिवरीनारायण पुलिस का करारा वार, बोलेरो वाहन से 55 किलो 320 ग्राम गांजा जब्त आरोपियों के कब्जे से जप्ती कुल 55.320 किलो ग्राम गांजा

महासमुंद जिले से बोलेरो में भारी मात्रा में गांजा लेकर बिलासपुर की ओर भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी शिवरीनारायण द्वारा विशेष टीम गठित कर नेहरू बालोद्यान, शिवरीनारायण के पास घेराबंदी की गई।पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो वाहन को पायलटिंग कर रही एक काले-नीले रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल को रोका। तत्पश्चात बोलेरो वाहन को रोककर दोनों वाहनों के व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।अन्य दो अज्ञात आरोपी एवं महिला आरोपी की तलाश जारी है।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version