Site icon Grand Gumber News

नशे के झोंक में शासकीय कर्मचारी के द्वारा छेडख़ानी के मामले में कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित महिला सशक्ति मंच ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात की।

नशे के झोंक में शासकीय कर्मचारी के द्वारा छेडख़ानी के मामले में कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित महिला सशक्ति मंच ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात की। महिला सशक्ति मंच ने एसपी रजनेश सिंह को बताया कि बीते 29 फरवरी को थाना सीपत अंतर्गत ग्राम कौड़िया में रहने वाली पीड़िता के घर घुसकर नशे के झोंक में एनटीपीसी में काम करने वाला शासकीय कर्मचारी मनोज पटेल ने ना केवल मारपीट की बल्कि उसके साथ जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया।

हालांकि शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी मनोज पटेल के खिलाफ 452, 327 और 354 छेड़खानी की धाराएं तो दर्ज कर ली। लेकिन अबतक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि मामले को एक महीना होने को है। जब भी पीड़ित पक्ष थाने जाकर आरोपी के सम्बंध में पूछताछ किया जाता है उन्हें ठीक से जवाब नही दिया जाता है। इसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने महिला सशक्ति मंच को दी, जिसके बाद एक महीने बाद महिला सशक्ति मंच पीड़ित को एसपी कार्यालय लेकर पहुंची जहां महिला सशक्ति ने इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी रजनेश सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नही होती है तो बड़े पैमाने पर चक्काजाम सहित उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

Exit mobile version