Site icon Grand Gumber News

नशे के सौदागरों पर तारबाहर पुलिस का शिकंजा, 440 नशीली टेबलेट्स बरामद संयुक्त टीम की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया

तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुणाल रजक निवासी टिकरापारा और राहुल कुमार पाटले निवासी रानीपारा रतनपुर के कब्जे से 440 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई है, जिनकी बाजार कीमत ₹3432 बताई गई है। यह कार्रवाई तारबाहर पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त घेराबंदी के दौरान पुराना बस स्टैंड इलाके में की गई।30 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा निवासी कुणाल रजक अपने एक साथी के साथ पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल रेड की योजना बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर और एसीसीयू टीम ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनके पास से नशीली गोलियां जब्त कर लीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, प्रधान आरक्षक सालिक राम कर्ष, आरक्षक राहुल राजपूत, रूपलाल चंद्रा और मोहन कोर्राम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version