Site icon Grand Gumber News

नशे में व्यक्ति ने खुद पर चाकू से किया हमला…

बिलासपुर :- घुरू अमेरा निवासी पवन सूर्यवंशी ने नशे की झोंक में खुद पर ही चाकू से प्राणघातक हमला कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे गंभीर अवस्था में सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।पूरे मामले की जांच सकरी पुलिस कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पवन सूर्यवंशी लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version