Site icon Grand Gumber News

नागपुर मंडल में रेल सुरक्षा पर जनप्रतिनिधियों से संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कैटल व मैन रन ओवर रोकने पर जोर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में रेल सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता और मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चन्द्र आर्य की उपस्थिति में पार्षदों, सरपंचों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में कैटल रन ओवर, मैन रन ओवर और ट्रेनों पर पत्थर मारने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए जनप्रतिनिधियों से आम नागरिकों को रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत प्रवेश न करने और पशुओं को रेल परिसर से दूर रखने के लिए जागरूक करने की अपील की गई। रेल प्रशासन ने बताया कि वर्ष 2025 में नागपुर मंडल में कैटल रन ओवर के 486 और मैन रन ओवर के 294 मामले सामने आए, जिन्हें रोकने के लिए जनसहयोग को आवश्यक बताया गया।

Exit mobile version