Site icon Grand Gumber News

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी की सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे में की गिरफ्तारी महिला सुरक्षा पर त्वरित एक्शन!

सरकंडा पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पंकज देवांगन निवासी बहतराई को रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक से संबंध बनाए और बातचीत बंद करने पर घर जाकर गाली-गलौज की थी।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।मामला बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Exit mobile version