
जांजगीर–चांपा जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में मुख्य आरोपी नागेश कुमार सूर्यवंशी और उसके सहयोगी गुलशन टैगोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।साइबर तकनीकी की मदद से रायगढ़ से बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




